ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात कोरोना को लेकर कही ये बात

Author Picture
By Sharma Published On: April 29, 2021
jyotiraditya scindia shivpuri

ग्वालियर | मध्यप्रदेश। कोरोना संक्रमण दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। हर दिन हालात बद से बदतर हो रहे हैं। दूसरी ओर अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इस बीच डीआरडीओ ने 500 बेड का कोविड अस्पताल बनाने का फैसला लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इसके बाद DRDO प्रमुख सतीश रेड्डी ने कोविड अस्पताल बनाने की स्वीकृति दी।

 

आज जिला प्रशासन की टीम DRDO के साथ मीटिंग करेगा। वहीं स्थान को फाइनल कर 15-20 दिन में काम शुरू होगा।