कमलनाथ ने बीजेपी पर बोला हमला मौत के आंकड़े छिपा रहीं सरकार 

Author Picture
By Sharma Published On: May 5, 2021
Shivraj-Kamalnath

इंदौर: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना से हो रही मौत के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है. वह लाशों के ढेर पर राजनीति कर रही है

कमलनाथ सीधे बीजेपी नेताओं पर कालाबाजारी का आरोप लगाया है. कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी विधायक रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी कर रहे हैं. कोरोना से बचाने वाले इंजेक्शन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में बांटे जा रहे हैं. उन्होंने इसे व्यापार बना लिया है. मीडिया से यह बात छिपी नहीं हैं, लेकिन विदेशी मीडिया इसे दिखा रहा है. प्रदेश में हो रही मौतों को छुपाने का काम बीजेपी सरकार कर रही है

इंदौर पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि आज इंदौर के सबसे बड़ा अस्पताल एमवाय बंद पड़ा है. यहां की चिंता किसी को नहीं है. उन्होंने कहा कि कितनी वैक्सीन रोजाना लग रही हैं, इसके आंकड़े सरकार क्यों नहीं जारी कर रही है. वैक्सीन है नहीं बस घोषणा कर दी और केंद्र ने 18 साल के युवाओं को वैक्सीनेशन देने को इसलिए मंजूरी दे दी क्योंकि चुनाव चल रहे हैं