कमलनाथ अब ‘लुच्चे-लफंगे’ बन गए है – इमरती देवी

Author Picture
By Sharma Published On: October 24, 2020
Election Commission prohibits

डबरा : मप्र में उपचुनाव की जंग में बयानों की मर्यादा लगातार टूटने के क्रम में अब एक और कड़ी का बीना मंत्री व भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी ने जोड़ी। अब तक कमलनाथ के आईटम वाले बयान को आपत्तिजनक बताने वाली इमरती देवी ने बहस को लगभग गाली-गलौज में बदल दिया है। उन्होंने डबरा में एक सभा में कहा- ‘कमलनाथ शराबी कबाड़ी की तरह बन गए हैं। जैसे शराबी के सामने से कोई महिला निकलती है तो शराबी कबाड़ी महिला पर अभद्र टिप्पणी करता है कि देखो या आइटम जा रहा है, ऐसे ही लुच्चे-लफंगे अब कमलनाथ भी बन गए हैं। इमरती ने एक अन्य कार्यक्रम में यहां तक कह दिया कि ‘पार्टी जाए भाड़ में।

 
 
 इमरती के इस बयान के वीडियो राजनीतिक गलियारों में तेजी से वायरल है। बताया जाता है कि डबरा के शांति गार्डन में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन  में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कमलनाथ आइटम वाले बयान को लेकर निशाना साधने के फेर में कहा-‘ मेरे ससुर, सास, ननद, देवरानी, जेठानी और बेटों के सामने कमलनाथ ने ऐसी भाषा बोली है। मैं आपके परिवार की महिला हूं और अगर 3 तारीख को आपने मेरी लाज नहीं रखी तो आप जानो और आपका काम जाने। 
 
वहीं डबरा के मसूदपुर से लौटते हुए इमरती को जब किसानों ने घेरा तथा धान पर समर्थन मूल्य से कम राशि मिलने की शिकायत की तो मैं पूरी तरह से किसानों के साथ हूं और इनके लिये लड़ती रहूंगी।लेकिन जब इसी बीच किसी ने पार्टी का जिक्र किया तो इमरती ने बिफरते हुए कह दिया कि पार्टी जाये भाड़ में। 
 
इस कथन के बाद जब डबरा में बवाल शुरू हुआ तो इमरती ने सफाई में कहा कि किसानों के साथ कांग्रेसी भी थे,वे अपनी पार्टी की बात कर रहे थे तब मैंने कहा था कि पार्टी जाए भाड में। हालांकि इन दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल हैं जिसमें इमरती आपा खोती नजर आ रही हैं।