भाजपा के आरोपों पर कमलनाथ ने दिया जवाब

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 28, 2020
kamal-nath-replied-on-bjp's-allegations
भाजपा (BJP) के आरोपों पर कमलनाथ ने दिया जवाब हमने 26.50 लाख किसानों का कर्ज किया माफ
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव आम चुनाव नहीं है, मैं तो इसे उपचुनाव भी नहीं मानता, यह चुनाव तो मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि वे बताएं कि कौन सी चार सीटे जीतने वाले हैं। कमल नाथ ने कहा कि हमारा मुकाबला भाजपा से है उनकी कोई उपलब्धियां नहीं है, जिनसे हम मुकाबला करें।
kamal-nath-replied-on-bjp's-allegations
kamal-nath-replied-on-bjp’s-allegations
उन्होंने एक पेन ड्राइव दिखाते हुए कहा कि प्रदेश के 26 लाख किसानों का हमने कर्जा माफ कर दिया है। मेरे पास इसके प्रमाण पेन ड्राइव में हैं। इनमें उन किसानों के नाम, पते, मोबाइल नंबर, अकाउंटर नंबर और कितना कर्जा माफ हुआ है|
उसकी राशि दर्ज है। मैं मीडिया को यह उपलब्ध करवा रहा हूं। उन्होंने कहा यह हमारे कर्ज माफी का प्रमाण है। यह भाजपा के झूठ की पोल खोल रहा है। कमल नाथ ने यह भी कहा कि जो किसानों की कर्ज माफी को लेकर आरोप लगा रहे हैं वो स्वयं ही कर्ज माफी के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं|
इसके प्रमाण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ झूठ आधारित राजनीति करती है, वह सिर्फ प्रचार- प्रसार की राजनीति कर प्रदेश की जनता को गुमराह व भ्रमित करने में लगी हुई हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश में कैसे संविधान और प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ किया है, यह सभी जानते हैं। मध्य प्रदेश में सौदेबाजी कर व बोली लगाकर जनता की चुनी हुई लोकप्रिय सरकार को गिराया गया है। जिस राज्य में राजनीति को भाजपा ने बिकाऊ बनाया है, वहां सब कुछ बिकाऊ है।