कमलनाथ बोले- दीपक जोशी तो ट्रेलर है अभी, आगे देखो क्या होता है

Author Picture
By Sharma Published On: May 7, 2023
सिवनी। उड़ेपानी में कांग्रेसियों की बैठक व आमसभा को संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सिवनी पहुंचे। इस दौरान कमल नाथ ने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। जहां कमल नाथ ने कहा कि दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। आगे देखिए क्या होता हैं। अभी तो ये ट्रेलर हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में बढ़ते बाल अपराध, महिला अपराध, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने लाखों करोड़ का कर्जा लिया। इसका उपयोग टैंडर निकालकर भ्रष्टाचार करने में हुआ हैं। सिवनी में कुछ नहीं हुआ केवल भ्रष्टाचार की सुनामी आई हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ रविवार को सुबह 10.30 बजे सिवनी विधानसभा के उड़ेपानी गांव पहुंचे जहां पहुंचकर प्रेस वार्ता की। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों, मंडलम, सेक्टर, बूथ कमेटी के पदाधिकारी व बीएलए की बैठक ली। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एक आमसभा को संबोधित करेंगे और छिंदवाड़ा रवाना होंगे।