MP उपचुनाव में होगी कन्हैया कुमार की एंट्री,मैदान में उतरे अरुण यादव

Author Picture
By Sharma Published On: October 2, 2021

खंडव। खंडवा लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस में भले ही टिकट के लिए लेकर घमासान मचा हो लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने खंडवा में अपनी तैयारी शुरू कर दी है।इस बीच शुक्रवार को उन्होंने खंडवा पहुंचकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी में नये नये आए कन्हैया कुमार की तारीफ की और कहा वो उन्हें प्रचार के लिए खंडवा लाएंगे।

खंडवा लोकसभा सीट उप चुनाव के लिए अभी अरुण यादव को टिकट नहीं मिला है। लेकिन उन्होंने यहां काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनके साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक शेरा जिस तरह से अरुण यादव के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और टिकट पाने की बात कर रहे हैं इस संदर्भ में जब अरुण यादव से पूछा गया तो उन्होंने शेरा के सवाल को अनसुना करते हुए उस पर किसी भी तरह से चर्चा करने से इंकार कर दिया। लेकिन यादव ने अभी-अभी कांग्रेस में एंट्री पाने वाले कन्हैया कुमार की जमकर तारीफ की। अरुण यादव ने कहा लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए वह कन्हैया कुमार को भी खंडवा लाएंगे।