MP के कोविड सेंटर्स को मुफ्त मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन

Author Picture
By Sharma Published On: April 26, 2021

भोपाल|  मध्यप्रदेश। रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत के बीच राहत की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अब कोविड सेंटर्स को मुफ्त में रेमडेसिविर इंजेक्शन मिलेगा। सरकार नई स्कीम के तहत अनुबंधित कोविड सेंटर को रेमडेसिविर की फ्री में उपलब्ध कराएगी।

वहीं जिन अस्पतालों से करार नहीं, उन्हें प्रति इंजेक्शन 1568 रु देने पड़ेंगे। इंजेक्शन के लिए राशि रेड क्रॉस में जमा करनी होगी।