कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर दिल्ली में फिर एक हफ्ते का लगा लॉकडाउन

Author Picture
By Sharma Published On: April 25, 2021

नई दिल्ली | इस तरह देश में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक इस महामारी के 1,69,60,172 मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक्टिव केस हैं। इस बीच, राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। अभी सोमवार सुबह 7 बजे लॉकडाउन खत्म होना था, जिसे अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोरोना के कारण दिल्ली में आपातकाल जैसे हालात हैं। सभी आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। ऑक्सीजन की सप्ला को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कहीं सफलता मिली हैं, कहीं नाकामी। उम्मीद है जल्द हालात सामान्य हो जाएंगे। केंद्र सरकार की तरह से 700 टन ऑक्सीजन का अलॉटमेंट हुआ है, लेकिन यह ऑक्सीजन हमें पूरी नहीं मिली है। ऑक्सीजन को लेकर ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।