तिरंगे स्वरूप में किया महाकाल का श्रृंगार, बाबा को पहनाई तिरंगे वाली माला 

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 15, 2020
Mahakal makeup done in tricolor
उज्जैन। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इन सबके बीच महाकाल मंदिर में भी स्वतंत्रता दिवस पर्व की धूम रही। अलसुबह होने वाली भस्मआरती में भगवान महाकाल का तिरंगे स्वरूप में श्रृंगार किया गया। 
 
राष्ट्र का यह पर्व भगवान महाकाल के आंगन में शनिवार सुबह सबसे पहले मनाया गया। भस्मारती में भगवान महाकाल के मस्तक पर तिरंगा लहराया। पूरे मंदिर को भी तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है। सफेद, हरी और केसरिया लाइट से पूरा मंदिर परिसर जगमग रहा। महाकाल मंदिर में हर पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर होली हो या राखी, दिवाली सभी पर्व सबसे पहले मनाया जाता है।