आज से भक्तों के लिए खुला महाकाल मंदिर, जानिए क्या है गाइडलाइंस

Author Picture
By Sharma Published On: June 28, 2021
ujjain mahakaleshwar

उज्जैन :  उज्जैन का विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर 80 दिन बाद आज से फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। उज्जैन में ज्योतिर्लिग बाबा महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों के प्रवेश का सिलसिला आज से शुरू हो गया है। इस मंदिर को प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुये इस साल 9 अप्रैल से आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई थी। पिछले साल शुरू हुए कोरोना महामारी के चलते मंदिर को दूसरी बार बंद करना पड़ा था।

क्या है गाइडलाइंस?

महाकाल मंदिर में सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक सात निर्धारित समय में 3,500 भक्तों को अग्रिम बुकिंग के आधार पर भगवान के दर्शन होंगे। गर्भगृह व नंदी हाल में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं को गणेश मंडपम से भगवान के दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। मंदिर में उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा, जो कोविड-19 का कम से कम एक टीका लगा चुके होंगे या जिनकी 48 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आई हो। प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं को इसका सर्टिफिकेट दिखाना होगा।