मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 12 IAS को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 21, 2024

भोपाल। मध्यप्रदेश में 11 दिन में तीसरी बार आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। बुधवार देर शाम 12 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए है। बुधवार को जारी आदेश में संजय दुबे को प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन बनाया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के वर्तमान प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को प्रमुख सचिव वित्त बनाया गया है। पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी को अपर सचिव, मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।