दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर बस और ट्राले की बड़ी टक्कर, 60 से ज्यादा घायल

Author Picture
By Sharma Published On: March 25, 2021

दमोह | जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब जबेरा की विदारी की घाटी यात्री बस व ट्राला की भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 70 के करीब यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके जानकारी के अनुसार राधा कंपनी की बस दमोह से जबलपुर की ओर जा रही थी जिसमें करीब 70 यात्री सवार थे। वहीं ट्राला जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था तभी विदारी घाटी की मोड़ यह हादसा हो गया जिससे अफरातफरी मच गई।

 

40 के तकरीबन यात्रियों का जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलते हो जबेरा टीआई कमलेश तिवारी घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस बल के साथ वस में सवार यात्रियों को निकाला जा रहा है। वहीं ट्राला में फंसे चालक व क्लीनर को जेसीबी से निकाला गया है।

 

वहीं भीषण सड़क हादसे में दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्राला के परखच्चे उड़ गए वहीं बस में फंसे यात्रियों को जेसीबी की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। हादसे से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है। सुबह-सुबह हुए हादसे में अभी तक घटना की वजह पता नहीं चल पाई की आखिर कैसे इतना बड़ा हादसा हो गया। वहीं जबलपुर रेफर किए गए यात्रियों में कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।