MP में कोरोना के सबसे ज्यादा केस,24 घंटे में सामने आये इतने नए मामले  

Author Picture
By Sharma Published On: December 9, 2021

भोपाल। एमपी में एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे एक बार दस से अधिक 19 केस आये है। जिसमें सबसे अधिक इंदौर में और उसके बाद भोपाल में सं​क्रमित के मामले सामने आये है।बता दें इसके पहले भोपाल में सबसे अधिक केस मिले थे। इसके पहले भी इंदौर और भोपाल हॉटस्पॉट बने थे।

वहीं स्थिति अभी भी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 19 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा केस इंदौर में 7 मिले हैं। इसके बाद भोपाल में 5 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा जबलपुर में 3, उज्जैन में 2, होशंगाबाद और सिंगरौली में 1-1  संक्रमित मरीज़ मिले है।

जानकारी के अनुसार बता दें तीन दिन पहले भोपाल में भी विदेश से लौटे दो लोगो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। यूके और कैनेडा से भौपाल लौटे दो व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही जीनोम सिक्वेंस के लिए सैंपल भेजे गए थे। साथ ही उनकी काँटेक्टिंग हिस्ट्री तलाशी गई थी।