MP में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Author Picture
By Sharma Published On: June 20, 2021

भोपाल :  मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्से में बरसात हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी पूरे प्रदेश में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। रीवा-उज्जैन संभाग में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि साउथ ईस्ट राजस्थान और पश्चिम मध्यम प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते रीवा संभाग और उज्जैन संभाग के कई हिस्से में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

साथ ही बाकी प्रदेश में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। बता दें शनिवार को मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। प्रदेश में 10 जून को मानसून आ गया था, लेकिन ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ हिस्से में मानसून नहीं अब तक नहीं पहुंचा था। शनिवार को दोनों संभाग के बचे हिस्से को भी मानसून ने कवर कर लिया।