कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के बयान पर मंत्री तुलसी सिलावट पलटवार

Author Picture
By Sharma Published On: May 6, 2021

इंदौर। कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद-फरोख्त का जल संसाधन मंत्री और उनके बेटे पर आरोप लगाया. जिसको लेकर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कांग्रेस विधायक पर पलटवार करते हुए कहा, ‘संजय शुक्ला ने उन पर बेबुनियाद ओर झूठा आरोप लगाया है

मंत्री ने कहा कि संजय शुक्ला को महापौर बनने के सपने आ रहे हैं, जोकि कभी पूरे नहीं होंगे. उन्होंने कहा, ‘सवाल मेरे प्रमाण पत्र का तो मुझे जनता ने प्रमाण पत्र दे रखा है. मुझे इसके अलावा किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है. मैं केवल जनता की सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति में आया हूं. अभी मेरा पूरा ध्यान केवल कोरोना वायरस को प्रदेश में किस तरह से रोकथाम की जाए इस पर है