मंत्री उषा ठाकुर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, स्पीड ब्रेकर पर स्लो करने के दौरन हुआ हादसा

Author Picture
By Sharma Published On: April 5, 2021

इंदौर: प्रदेश की महिला मंत्री उषा ठाकुर की गाड़ी रविवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर पर वाहन की गति कम करने के दौरान यह हादसा हुआ है। हालांकि इस घटना से मंत्री उषा ठाकुर और उनके स्टाफ को चोट नहीं आई है, लेकिन उनकी गाड़ी का पिछला कांच टूट गया। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची रजेंद्र नगर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना आईपीएस कॉलेज के पास की है। जहां मंत्री उषा ठाकुर की गाड़ी को स्पीड ब्रेकर पर स्लो किया, इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे से मंत्री उष ठाकुर की गाड़ी का पिछला कांच टूट गया।