बिच्छु के डंक मरने से नाबालिग की हुई मौत, अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम

Author Picture
By Sharma Published On: September 9, 2022

नीमच। कुकड़ेश्वर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मोया निवासी 15 वर्षीय बालक को गुरुवार दोपहर बिच्छु ने काट लिया। जिसे परिजनों द्वारा पहले मनासा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में नीमच जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा था और वह एक दम स्वास्थ होने की कगार पर था। तभी, शुक्रवार सुबह उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार अमर सिंह पिता रमेश चन्द्र रावत उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम मोया थाना कुकड़ेश्वर को बीते कल गुरुवार को दोपहर 3 बजे के लगभग बिच्छु के काटने पर मनासा से नीमच रैफर किया गया था। जहां परिजनों द्वारा उसे भर्ती किया गया था।

यहां उसका उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया था और वह स्वास्थ होने की कगार पर था लेकिन आज शुक्रवार को सुबह 7.55 पर अमर सिंह की तबियत बिगड़ी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की है वहीं शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।