मोदी का कैबिनेट विस्तार आज, इन आधार पर शामिल होंगे नए चेहरे

Author Picture
By Sharma Published On: July 7, 2021

Modi 2.0: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट का विस्तार बुधवार शाम को होने जा रहा है। सभी की नजर उन नए चेहरों पर है, जिन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। सरकार में शिक्षित और युवा सदस्यों को मौका दिया जाएगा। इसी क्रम में सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, 20 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा यूपी और बिहार का हो सकता है। जदयू की मोकी कैबिनेट में एंट्री तय मानी जा रही है। वहीं लोजपा पर कब्जा करने वाले पशुपति पारस को अब तक निमंत्रण नहीं मिला है। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो आज के विस्तार के बाद मोदी मंत्रिमंडल में 81 मंत्री हो सकते हैं। अभी 28 पद सरकार खाली हैं।

यूपी से 4 और बिहार से 3 मंत्री बनाए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में सहयोगी अपना दल से अनुप्रिया पटेल के साथ-साथ भाजपा के कोटे से वरुण गांधी को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है।भाजपा के कोटे से भी संभवतः सुशील मोदी मंत्री बनाए जा सकते हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिधिया का आना तय है। कर्नाटक में भी 2023 में चुनाव हैं। वहां से किसी सांसद को मंत्री बनाया जा सकता है। बंगाल से पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष को सरकार में लाया जा सकता है या उत्तर बंगाल से पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे मतुआ समुदाय के शांतनु ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। लद्दाख से युवा सांसद जामयांग नामग्याल को भी केंद्र सरकार में लाने की संभावना है।