आज मोहन कैबिनेट का विस्तार, दोपहर 3:30 बजे होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण

Author Picture
By Sharma Published On: December 25, 2023

भोपाल। मोहन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सोमवार को होगा। कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय कर लिए गए हैं। इस विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से 18 से 20 से मंत्री बनाए जा सकते हैं। शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है।

 

 

वहीं, शासन स्तर पर भी शपथ समारोह की तैयारी की जा रही है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में होगा और यह दोपहर में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट करेंगे और शपथ लेने वालों को सूची सौंपेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए थे। रविवार को उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। मंत्रियों के नामों की सूची पर सहमति बन गई है। इसके बाद मुख्य सचिव वीरा राणा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।