संसद का मानसून सत्र जुलाई से होगा शुरू, UCC बिल हो सकता है पेश

Author Picture
By Sharma Published On: July 1, 2023

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। यह सत्र अभी से इसलिए चर्चा में है, क्योंकि माना जा रहा है कि मोदी सरकार समान नागरिक संहिता बिल इस सत्र में पेश कर सकती है।

 

बात दे संसद के मानसून सत्र की शुरुआत नई संसद भवन से होगी, जिसका उद्घाटन पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लगभग एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र में 20 बैठकें होने की संभावना है। यह सत्र 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त हो जाएगा। मानसून सत्र में कई विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।