मुरैना की नंदिनी को CA परीक्षा में मिला देश में पहला स्थान, सीएम ने दी बधाई

Author Picture
By Sharma Published On: September 14, 2021
भोपाल। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आइसीएआइ) ने सोमवार को अपनी अंतिम परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। मुरैना की 19 वर्षीय नंदिनी अग्रवाल ने 800 में 614 अंक (76.75 फीसद) हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनके भाई 21 वर्षीय सचिन अग्रवाल ने देश में 18वीं रैंक हासिल की है। शीर्ष तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। दूसरे स्थान पर इंदौर की साक्षी ऐरन हैं जिन्होंने 613 अंक हासिल किए। बेंगलुरु की बगरेचा साक्षी राजेंद्रकुमार ने 605 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। नंदिनी और उनके भाई सचिन दोनों ने इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल कंपीटेंसी कोर्स (आइपीसीसी) और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अंतिम परीक्षा की तैयारी साथ-साथ की। उनके पिता टैक्स कंसल्टेंट हैं।
मुरैना की नंदिनी अग्रवाल को सीए की अंतिम परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। 18वां स्थान हासिल करने पर उनके भाई सचिन अग्रवाल को बधाई। हम सभी को आप दोनों पर गर्व है। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ!