MP 2nd Board Exams: 17 जून से बजेगा परीक्षा का डंका छात्रों को मिले नया मौका क्या दूसरी परीक्षा बदल देगी भविष्य की दिशा

Author Picture
By Sharma Published On: June 14, 2025
MP 2nd Board Exams: 17 जून से बजेगा परीक्षा का डंका छात्रों को मिले नया मौका क्या दूसरी परीक्षा बदल देगी भविष्य की दिशा

MP 2nd Board Exams: इस साल मध्यप्रदेश बोर्ड ने पहली बार सप्लीमेंट्री परीक्षा की जगह दूसरी परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं जो mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इस परीक्षा में केवल वे छात्र शामिल होंगे जो मुख्य परीक्षा में असफल हुए या अनुपस्थित रहे या फिर प्रदर्शन सुधारना चाहते हैं।

कितने छात्रों ने भरी परीक्षा की फॉर्म

इस बार कुल 5 लाख 10 हजार छात्र फेल हुए थे लेकिन केवल 3 लाख 31 हजार छात्रों ने ही दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन किया है। यानी लगभग 65 प्रतिशत छात्र ही इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में छात्र या तो दोबारा परीक्षा देने के इच्छुक नहीं हैं या फिर किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए हैं।

MP 2nd Board Exams: 17 जून से बजेगा परीक्षा का डंका छात्रों को मिले नया मौका क्या दूसरी परीक्षा बदल देगी भविष्य की दिशा

कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 जून से 26 जून तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा और परीक्षा समय से 15 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा।

पूरे प्रदेश में 1306 परीक्षा केंद्र

मध्यप्रदेश के 1306 परीक्षा केंद्रों पर यह दूसरी परीक्षा आयोजित की जा रही है जिनमें से राजधानी भोपाल में ही लगभग 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील माना गया है वहां पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से हो सके।

जो छात्र 12वीं में हैं उन्हें 17 जून से 25 जून के बीच प्रायोगिक परीक्षा भी देनी होगी जो उनके संबंधित परीक्षा केंद्र पर ही ली जाएगी। इस परीक्षा की तारीखें छात्रों को उनके स्कूलों से मिलेंगी। यह खास मौका उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके या किसी एक विषय में फेल हो गए थे या फिर अपने अंक सुधारना चाहते हैं।