MP News: 25 वर्षों की सेवा पर इंदौर में “आभार उत्सव” का आयोजन! भाजपा का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने

Author Picture
By Sharma Published On: August 6, 2025
MP News: 25 वर्षों की सेवा पर इंदौर में "आभार उत्सव" का आयोजन! भाजपा का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने

MP News: इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम परिषद के 25 साल पूरे होने पर “आभार उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर 85 वार्डों के पार्षद और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस समारोह में वर्चुअली जुड़कर इंदौर की तारीफ की और कहा कि इंदौर जो भी करता है वह कुछ अलग ही करता है। उन्होंने कहा कि इंदौर में हुए नवाचारों ने विकास को नई दिशा दी है।

इंदौर मेट्रोपॉलिटन एक्ट से बढ़ेगी रफ्तार

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि कैबिनेट बैठक में इंदौर मेट्रोपॉलिटन एक्ट का प्रस्ताव पास हो चुका है। इससे मालवा क्षेत्र के विकास की गति को और अधिक बल मिलेगा। यह कानून आने वाले समय में शहरी ढांचे को मजबूत बनाएगा और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद करेगा। इंदौर की नई पहचान अब एक मेट्रो सिटी के रूप में उभरने वाली है।

MP News: 25 वर्षों की सेवा पर इंदौर में "आभार उत्सव" का आयोजन! भाजपा का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने

विजयवर्गीय का विजन: अगली 25 साल की तैयारी

शहरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर अगले 25 सालों की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात हो या पानी की समस्या हर चुनौती का समाधान ढूंढ़ा जा चुका है। विजयवर्गीय ने अपने पुराने सपने को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा चाहा था कि इंदौर देश के विकास मॉडल में सबसे ऊपर हो और अब वह सपना सच हो रहा है।

मेयर की सोच: 2050 तक का रोडमैप तैयार

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि भाजपा का कार्यकाल सिर्फ पांच साल का नहीं बल्कि 2050 तक की दिशा तय करेगा। उन्होंने बताया कि इंदौर को डिजिटल ग्रीन और सोलर सिटी बनाने की ठोस बुनियाद रखी जा रही है। ‘नगर सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत हर वार्ड में लोगों से सीधा संवाद होगा और उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।

जनभागीदारी से मिल रही ताकत

समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेन्द्र हार्डिया और सभी क्षेत्रीय पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही। इस अवसर पर भाजपा पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया गया जिसमें विकास कार्यों