MP News: रीवा में डॉक्टर का अफेयर हुआ सरेराह बेनकाब, पत्नी ने सड़क पर घसीटा महिला

Author Picture
By Input Published On: February 19, 2026
MP News: रीवा में डॉक्टर का अफेयर हुआ सरेराह बेनकाब, पत्नी ने सड़क पर घसीटा महिला

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर का अफेयर उजागर हुआ। कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन कई बार शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ ईमानदारी नहीं निभाते। डॉक्टर अपनी महिला मित्र के साथ रंगरेलियां मना रहे थे, लेकिन उनकी पत्नी ने उनकी पोल बीच सड़क पर खोल दी।

पत्नी ने कार रोककर अपने पति को पकड़ा

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर पिछले कुछ समय से अपनी संदिग्ध गतिविधियों के कारण पत्नी के शक के घेरे में थे। उनकी पत्नी भी एक डेंटिस्ट हैं और उन्हें पति पर संदेह था। बुधवार को डॉक्टर अपनी लग्जरी कार में महिला मित्र के साथ शहर के एक इलाके से गुजर रहे थे, तब पत्नी ने पीछा कर उनकी कार बीच सड़क रोक दी। जैसे ही कार का दरवाजा खुला, पत्नी ने पति और महिला मित्र को देखकर अपना गुस्सा बेकाबू कर दिया।

MP News: रीवा में डॉक्टर का अफेयर हुआ सरेराह बेनकाब, पत्नी ने सड़क पर घसीटा महिला

बाल पकड़कर महिला को सड़क पर घसीटा

पति को पकड़ने की कोशिश के दौरान पत्नी ने महिला मित्र को कार से बाहर खींचा और उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। डॉक्टर साहब अपनी साख बचाने के लिए बीच-बचाव करते रहे, लेकिन महिला मित्र को पत्नी के चंगुल से छुड़ाने में असफल दिखे। यह हाईवोल्टेज नजारा आसपास मौजूद राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना ने शहर में चर्चा का विषय बनते ही सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

वीडियो में शहर के रसूखदार डॉक्टर की सरेराह हुई फजीहत साफ नजर आ रही है। चिकित्सा जगत में इस घटना ने हलचल पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और विवाहेतर संबंधों की नीयत और विश्वास पर सवाल उठा रहे हैं। इस मामले ने रीवा में लोगों के बीच पति-पत्नी के रिश्ते और अफेयर की संवेदनशीलता को लेकर बहस छेड़ दी है।