MP News: उज्जैन में झांसी के ठगों ने मैनेजर को नकली सोना बेचकर की 5 लाख ठगी! CCTV में कैद हुए ‘सोने’ के सौदागर

Author Picture
By Sharma Published On: August 3, 2025
MP News: उज्जैन में झांसी के ठगों ने मैनेजर को नकली सोना बेचकर की 5 लाख ठगी! CCTV में कैद हुए 'सोने' के सौदागर

MP News: मधव नगर थाना क्षेत्र में सामने आया यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। केरल के रहने वाले और वर्तमान में इंडियन कॉफी हाउस में मैनेजर के रूप में कार्यरत मुरली कृष्ण पीवी के पास दो लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी बताया और अपना नाम मनीष और वेणु बताया। इन दोनों ने कहा कि राजस्थान के कोटा में एक मकान तोड़ने के दौरान उन्हें सोना मिला है और पैसों की जरूरत होने के कारण वे उसे बेचना चाहते हैं।

जांच में निकला असली तो हो गया सौदा तय

मनीष और वेणु ने मुरली को एक सोने की चेन जांच के लिए दी जो असली निकली। इससे मुरली को दोनों पर विश्वास हो गया। उसने ₹5 लाख में चेन खरीदने की डील तय कर ली लेकिन इतने पैसे इकट्ठा करने के लिए 10 दिन का समय मांगा। यह सुनकर ठग तैयार हो गए और 10 दिन बाद मुरली से संपर्क किया।

MP News: उज्जैन में झांसी के ठगों ने मैनेजर को नकली सोना बेचकर की 5 लाख ठगी! CCTV में कैद हुए 'सोने' के सौदागर

पत्नी के गहने बेचकर जोड़ी रकम

मुरली ने विश्वास के चलते अपनी पत्नी के असली गहने बेच दिए और ₹5 लाख की राशि जुटा ली। 16 मई को उसने ठगों से संपर्क किया और चामुंडा माता चौक पर उन्हें पैसे देकर चेन ले ली। चेन तो उसे मिल गई लेकिन जब उसने अगली ही दिन उसकी जांच करवाई तो वह नकली निकली।

फोन बंद और शिकायत दर्ज

फर्जीवाड़ा सामने आने पर मुरली ने मनीष और वेणु को कई बार कॉल किया लेकिन दोनों के फोन बंद आ रहे थे। जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो उसने 17 मई को मधव नगर थाने में जाकर दोनों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की।

CCTV से सुराग की तलाश

पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इससे यह बात साफ हो गई कि ठगों ने मुरली को पहले असली सोना दिखाकर भरोसे में लिया और फिर फर्जी चेन थमा दी। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन शातिर ठगों को पकड़ लिया जाएगा।