MP News: भोपाल में ऑनलाइन डेटिंग का खौफनाक सच, बक्से में मिली युवती की लाश

Author Picture
By Input Published On: February 14, 2026
MP News: भोपाल में ऑनलाइन डेटिंग का खौफनाक सच, बक्से में मिली युवती की लाश

MP News: भोपाल के करोंद इलाके में बक्से में मिली युवती की लाश ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती और आरोपी समीर की दोस्ती एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद समीर ने युवती को अपने घर बुला लिया। परिवार और पड़ोसियों को वह सिर्फ अपनी दोस्त बता रहा था। करीब एक महीने तक युवती समीर के घर पर ही रह रही थी।

शादी को लेकर बढ़ा विवाद और तनाव

जांच में सामने आया कि युवती समीर से शादी करना चाहती थी, लेकिन समीर पहले से शादीशुदा था। युवती के घर आने के बाद समीर की पत्नी गुस्से में अपने मायके जबलपुर चली गई थी। इसी कारण घर में लगातार तनाव बना हुआ था। युवती के शादी का दबाव बढ़ाने के बाद दोनों के बीच झगड़ा और तीव्र हो गया।

MP News: भोपाल में ऑनलाइन डेटिंग का खौफनाक सच, बक्से में मिली युवती की लाश

गला घोंटकर हत्या और शव का ठिकाना

पुलिस के अनुसार, 7 और 8 फरवरी की रात समीर ने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद करीब 8 से 10 घंटे तक शव को घर में ही रखा गया। इसके बाद 8 फरवरी को शव को एक बक्से में बंद कर वॉटर टैंक में ठिकाने लगाया गया। इस घटना में आरोपी का परिवार भी शामिल था और हत्या की योजना में मदद की।

परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार और जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी समीर (22), उसका भाई साहिल (20), बहन सायमा (19) और मां शहनाज बी (53) शामिल हैं। सभी आरोपी कमल नगर, करोंद भोपाल के पीले क्वार्टर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी या विवाद के दौरान अचानक हुई। पूरे इलाके में इस घटना ने सनसनी फैला दी है।