MP News: सल्फास निगलने से पहले बनाया मौत का वीडियो, बोली- अब नहीं सह सकती… पति-सास-ननद के खिलाफ दर्दभरा आरोप!

Author Picture
By Sharma Published On: June 16, 2025
MP News: सल्फास निगलने से पहले बनाया मौत का वीडियो, बोली- अब नहीं सह सकती… पति-सास-ननद के खिलाफ दर्दभरा आरोप!

MP News: उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। तिरुपति प्लैटिनम कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय नुपुर जाट ने ससुराल वालों की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले नुपुर ने एक वीडियो और सुसाइड नोट रिकॉर्ड किया जिसमें उसने पति सतीश जाट और सास हेमा जाट समेत दो ननदों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। वीडियो में उसने मानसिक उत्पीड़न की सारी बातें साफ तौर पर कहीं।

 दोस्त को आखिरी बार किया कॉल

सल्फास खाने के बाद नुपुर ने अपनी करीबी दोस्त श्रद्धा को कॉल किया जो उसी ब्यूटी पार्लर में काम करती थी जहां नुपुर कार्यरत थी। कॉल में उसने बताया कि उसने ज़हर खा लिया है। तत्काल नुपुर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वीडियो और सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

MP News: सल्फास निगलने से पहले बनाया मौत का वीडियो, बोली- अब नहीं सह सकती… पति-सास-ननद के खिलाफ दर्दभरा आरोप!

सुसाइड नोट में लिखी दर्द भरी दास्तां

नुपुर ने सुसाइड नोट में लिखा कि पिछले चार सालों से वह लगातार प्रताड़ित हो रही थी। पति ने छह महीने पहले खर्च देना बंद कर दिया था और मारपीट और धमकियां आम हो गई थीं। उसने लिखा कि सास और ननदें भी उसे मानसिक रूप से बहुत परेशान करती थीं। “अब और सहन नहीं होता” कहते हुए नुपुर ने अपनी जान दे दी। उसने लिखा कि यदि उसे कुछ हो जाए तो इन चार लोगों को सज़ा जरूर दी जाए।

घटना की खबर मिलते ही नुपुर के भाई शिवम जाट और अन्य परिजन उज्जैन पहुंच गए। उनका कहना है कि सतीश और उसके परिवार ने जानबूझकर नुपुर को प्रताड़ित किया जिससे उसकी जान गई। भाई विनोद जाट ने बताया कि ससुराल वालों के बीच ज़मीन को लेकर भी झगड़ा चल रहा था और इसी बात को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा था। परिवार ने पुलिस से सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नुपुर की शादी वर्ष 2021 में उज्जैन के सतीश जाट से हुई थी। शुरुआत से ही वैवाहिक जीवन में तनाव रहा। शादी के तीन सालों में नुपुर ने बहुत कुछ सहा लेकिन पिछले छह महीने उसके लिए सबसे कठिन साबित हुए। CSP श्वेता गुप्ता ने बताया कि परिवार से मिले वीडियो और सुसाइड नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपियों पर IPC की गंभीर धाराओं में कार्रवाई तय मानी जा रही है।