MP News : छात्रा को लव लेटर भेजने वाले प्राइवेट टीचर का ग्रामीणों ने मूंडा सिर

Author Picture
By Sharma Published On: June 28, 2021
mp latesst news mpsamachar

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कक्षा आठ की एक छात्रा को एक प्राइवेट टीचर ने प्रेम पत्र भेज दिया. इसके बाद गांव वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो ग्रामीण आग-बबूला हो उठे. गांव वाले स्कूल पहुंच कर उस शिक्षक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने उस शिक्षक को बेइज्जत करने के लिए उसका आधा सर मूंड दिया.

ग्रामीणों ने उस शिक्षक के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे इसी हालत में पूरे गांव में घुमाकर जलील किया. पुलिस ने बताया कि शनिवार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षक को 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

मानपुर पुलिस थाने के प्रभारी हितेंद्र राठौड़ ने रविवार को बताया कि घटना को लेकर इंदौर से करीब 70 किलोमीटर दूर खेड़ी सीहोद गांव में 24 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी के मुताबिक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोपों में भारतीय दंड विधान तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.