MP Suicide News: लाइव इंस्टाग्राम वीडियो में राहुल ने बताया अपना दर्द! फिर लगाई फांसी, वायरल वीडियो बना जांच का हिस्सा

Author Picture
By Sharma Published On: July 5, 2025
MP Suicide News: लाइव इंस्टाग्राम वीडियो में राहुल ने बताया अपना दर्द! फिर लगाई फांसी, वायरल वीडियो बना जांच का हिस्सा

MP Suicide News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर कस्बे से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहाँ राहुल अहिरवार नाम के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुदकुशी कर ली। लाइव वीडियो में राहुल ने अपने दिल का हाल बताया और कहा कि वह एक लड़की से प्रेम करता था लेकिन उसने शादी का झांसा देकर धोखा दे दिया।

यूट्यूबर जानवी साहू पर परिजनों का आरोप

राहुल के परिजनों ने छतरपुर निवासी यूट्यूबर जानवी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल के भाई के मुताबिक, जानवी अक्सर उनके घर आती थी और राहुल को घुमाने भी ले जाती थी। 2 जून को राहुल का जन्मदिन था उस दिन भी जानवी उसे उज्जैन घुमाने ले गई थी। परिजनों का कहना है कि जानवी ने राहुल को भावनात्मक रूप से छल किया और उसे मानसिक रूप से परेशान किया।

घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने राहुल के परिवार से पूछताछ शुरू की है और आत्महत्या की असली वजह जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक लड़की की भूमिका की भी जांच की जा रही है और वायरल हो रहे लाइव वीडियो को सबूत के तौर पर लिया जा रहा है।

मौत से पहले भाई को किया अलर्ट, फिर मिली लाश

थाना प्रभारी भरत सिंह के अनुसार, राहुल के भाई केशव अहिरवार ने पुलिस चौकी में सूचना दी थी कि राहुल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाने की बात कर रहा है। जब परिवार घर पहुंचा तो राहुल का शव फंदे से लटका मिला। मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी संभावित सबूतों को एकत्र कर जांच की जा रही है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इंस्टाग्राम पर लाइव आत्महत्या की खबर और वीडियो ने युवाओं को सोशल मीडिया के खतरनाक पक्ष को लेकर एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह घटना मानसिक स्वास्थ्य, प्रेम संबंधों में धोखा और युवाओं की भावनात्मक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।