MP Weather Update: कोहरे ने बढ़ाया हादसों का खतरा मध्य प्रदेश में वाहन चालकों के लिए चेतावनी

Author Picture
By Input Published On: February 5, 2026
MP Weather Update: कोहरे ने बढ़ाया हादसों का खतरा मध्य प्रदेश में वाहन चालकों के लिए चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। गुरुवार सुबह राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से घने कोहरे की चपेट में रहे। भोपाल ग्वालियर उज्जैन समेत 30 से अधिक जिलों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। कई इलाकों में सड़कों पर आगे कुछ मीटर से ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिनभर चली ठंडी हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सुबह के समय कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई मार्गों पर यातायात की गति बेहद धीमी रही।

ग्वालियर चंबल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित

कोहरे का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर चंबल अंचल में देखने को मिला। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है। ऐसे हालात में सुबह के समय सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। श्योपुर मुरैना भिंड दतिया शिवपुरी और आसपास के जिलों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन और मौसम विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें। तेज रफ्तार से बचें और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

MP Weather Update: कोहरे ने बढ़ाया हादसों का खतरा मध्य प्रदेश में वाहन चालकों के लिए चेतावनी

आगामी दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान और बदलाव की वजह

मौसम विभाग के अनुसार छह फरवरी को ग्वालियर चंबल और विंध्य क्षेत्र के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। भोपाल और इंदौर समेत मध्य हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। सात फरवरी को भी राज्य के अधिकतर जिलों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी हालांकि बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम में इस बदलाव की वजह उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण को बताया जा रहा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। आठ फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। दस फरवरी से कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

रेल और सड़क यातायात पर असर दुर्घटनाएं और देरी

घने कोहरे का सीधा असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है। दिल्ली से भोपाल इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंचीं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सड़क मार्ग पर भी कई हादसे सामने आए हैं। शाजापुर जिले में कोहरे के कारण कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। विदिशा में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई हालांकि रात के तापमान जबकि अन्यमें ज्यादा गिरावट नहीं आई। सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया  शहरों में यह 10.2 से 16.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है।