मुकेश अंबानी तय कर रहे हैं अपना उत्तराधिकारी, ऐसे करेंगे तय 

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 14, 2020
mukesh-ambani-is-deciding-his-successor

मुंबई। मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच लंबे समय तक इस बात को लेकर विवाद चला था कि संपत्ति का बंटवारा कैसे हो। इसे ध्यान में रखते हुए मुकेश अंबानी एक फैमिली काउंसिल बना रहे हैं जो उत्तराधिकारी तय करने की प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा ताकि रिलायंस के बिजनेस अंपायर के लिए उत्तराधिकारी तय किया जा सके। 

इस काउंसिल में परिवार के सभी सदस्यों को बराबर का प्रतिनिधित्व मिलेगा। जिसमें अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और बेटी ईशा अंबानी भी शामिल होंगी। जानकारों ने बताया कि मुकेश अंबानी साल के अंत तक अपना उत्तराधिकारी तय कर लेंगे।