केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान, BJP प्रत्याशियों की घोषणा के बारे में कहा

Author Picture
By Sharma Published On: October 4, 2020
BJP candidates List Narendra Singh Tomar

BJP Candidates List। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने पहले ही अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी, कुछ समय से यह अटकले लगाई जा रही थी कि भाजपा भी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है जिसका इंतजार आज जाकर ख़त्म हुआ।

उपचुनावों को देखते हुए सभी पार्टी जोर शोर से अपना प्रचार करने में लगी हुई है। इसी बीच मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा आज देर शाम तक बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। आज दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में लिया जायेगा निर्णय।