नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कांग्रेस का सुर्वे फिजूल, हम ही जीतेंगे

Author Picture
By Sharma Published On: September 2, 2020
narendra singh tomar

ग्वलियर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो दिन के ग्वालियर-चंबल दौरे पर है। इस दौरान वे उप चुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल में बीजेपी को मजबूत स्थिति में बनाने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के चुनावी सर्वे पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का सर्वे वह खुद देखे। लेकिन बीजेपी प्रदेश की सभी 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव जीतेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने अपना सर्वे किया है। जबकि अन्य सर्वे को देखा जाए तो हर जगह बीजेपी जीतती आ रही है। इसलिए हमे कांग्रेस के सर्वे से कोई फर्क नहीं पड़ता। 15 महीनों में कांग्रेस ने प्रदेश के लिए क्या काम किया यह सबने देखा है। इसलिए हम जनता के बीच उन्ही कामों को लेकर जा रहे हैं लेकिन जनता ही हमे जिताएगी। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह की परिक्रमा यात्रा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा के कमलनाथ सरकार के डेढ़ साल में सबसे ज्यादा ग्वालियर चंबल अंचल में अवैध उत्खनन हुआ है। खुद पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने इस बात को स्वीकार किया था कि कमलनाथ सरकार में अवैध उत्खनन हो रहा है, लेकिन हम इसे रोक नहीं पा रहे हैं। आज शिवराज सरकार में वैध तरीके से ही रेत निकाली जा रही है। जिसकी रॉयल्टी सरकार में जमा की जाती है।

 
कुछ महीनों पहले तक कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं, इमरती देवी अब बीजेपी में हैं और वहीं मंत्रालय संभाल रही हैं। कांग्रेस को तिलांजली दे इमरती देवी भले ही बीजेपी में शामिल हो गई हों, लेकिन उनकी मांग नहीं बदली। एक बार भिर उन्होंने आगनबाड़ी केंद्रों में अंडा परोसे जाने की वकालत की है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया है कि, अंडा सिर्फ उन्हीं बच्चों को दिया जाएगा, जो अपने घरों में खाते हैं। अंडा नहीं खाने वाले छात्रों को सेव और केला दिया जाएगा। मंत्री इमरती देवी ने कहा कि, उन्होंने कमलनाथ सरकार के दौरान आंगनबाडय़िों में बच्चों को अंडा देने की मांग की थी और आज भी मांग कर रही हैं। इमरती देवी ने कहा कि “मैं चाहती हूं कि, प्रदेश के जितने भी कुपोषित बच्चे हैं, उनके लिए अंडा वितरण की व्यवस्था की जाए” उनका कहना है कि, वो अपने प्रदेश को स्वस्थ देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि, गर्भवती महिलाएं और बच्चे स्वस्थ होंगे, तो प्रदेश में सभी जगह बीमारी दूर होगी।