सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, 9 जवान घायल

Author Picture
By Sharma Published On: November 29, 2020
commandant

सुकमा। नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 10 जवान घायल हो गए हैं। घायलों में 4 जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। घायल जवानों को रात में ही एयरलिफ़्ट किया गया है। ताड़मेटला इलाके में नक्सलियों ने दो IED ब्लास्ट किए हैं। इस घटना में कोबरा 206 बटालियन के दो अधिकारी समेत 10 जवान घायल हुए हैं। 

 
 
असिस्टेंट कमांडेट नितिन भालेराव को बेहद गंभीर स्थिति में अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली है। ताजा अपडेट के मुताबिक घायल 9 जवानों का इलाज जारी है, वहीं असिस्टेंट कमांडेट नितिन भालेराव शहीद हो गए हैं। पुलिस इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही है।
 
सुकमा में हुए IED ब्लास्ट में घायल सभी जवान रायपुर पहुंच गए हैं। बता दें कि नक्सलियों ने ब्लास्ट के साथ ही एम्बुस भी लगाया था। नक्सलियों की इस कायराना हरकत के खिलाफ कोबरा 206 बटालियन के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवानों के जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली एम्बुस छोड़कर भाग गए हैं।
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप