बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर NCB का छापा, WhatsApp चैट में आया नाम सामने

Author Picture
By Sharma Published On: October 21, 2021

मुंबई। मुंबई ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी की टीम गुरुवार को सक्रिय रही। वरिष्ठ अधिकारी वीवी सिंह के अगुवाई में एनसीबी की टीम पहले अभिनेत्री चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के घर पहुंची। एनसीबी ने यहां करीब 4 घंटे तक तलाशी की। अपने साथ कुछ सामान लिया और इसके बाद शाहरुख खान के बंगले मन्नत पर पहुंची। एनसीबी की 6 सदस्यीय टीम अभी शाहरुख खान के बंगले पर है और जांच की जा रही है। अनन्या पांडे को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की करीबी दोस्त माना जाता है। अनन्या पांडे का नाम आर्यन खान के साथ हुई व्हाट्स ऐप चैट में सामने आया है।

 

बता दें, शाहरुख खान आज सुबह ही मुंबई की आर्थर रोड़ जेल गए थे और वहां कैद बेटे आर्यन से मिले थे। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी आर्यन खान के व्हाट्सऐप चैट की जांच कर रहे हैं। पिछले 2 साल की चैट के बाद कुछ नाम सामने आए हैं, जिनमें अनन्या पांडे भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि एनसीबी की लिस्ट में कई बड़े नाम हैं, जिनसे आने वाले दिनों में पूछताछ की जा सकती है। अभी यह साफ नहीं है कि एनसीबी के अधिकारियों ने अनन्या पांडे से उनके घर पर पूछताछ की है या नहीं या उन्हें समन जारी किया है या नहीं।