शर्मनाक हरकत पड़ोसी ने ही किया, 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: June 22, 2021
gwalior breaking rape case

संस्कारधानी से शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। पांच साल की बच्ची के साथ 21 वर्षीय पड़ोसी युवक ने रेप किया। मासूम के मां-पिता काम पर गए थे। वह घर पर छोटे भाइयों के साथ अकेली खेल रही थी। बच्ची को एल्गिन अस्पताल में भर्ती किया। पनागर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पनागर क्षेत्र निवासी 5 वर्षीय बच्ची के पिता होटल में तो मां गांव में मजदूरी करती है। रविवार को दोनों काम पर गए थे। बच्ची और उसके दो छोटे भाई घर में थे, तभी पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय युवक कल्लू उर्फ सुनील कोरी घर में घुस गया। बच्ची उसे चाचा कहकर बुलाती थी। शाम 5.30 बजे आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

दरिंदे के चंगुल में फंसी बच्ची की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला दौड़ कर पहुंची। घर के अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गई। शोर मचाया, तो आरोपी भागा। उसने बच्ची के शरीर में कई जगह दांत गड़ा दिए हैं। बच्ची की मां ने इसके बारे में सुना, तो वह बदहवास हालत में घर पहुंची। बेटी ने रोते हुए आपबीती सुना दी। पिता भी पहुंच गया था।

पीड़ित बच्ची को लेकर परिजन रात में ही पनागर थाने पहुंचे। बच्ची की हालत खराब देख उसे एल्गिन अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया। सोमवार को आरोपी को उसके ही गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से वारदात के समय पहने गए कपड़े आदि जब्त करने में जुटी है।