Raja Raghuvanshi murder case में नया खुलासा! दो और गिरफ्तारियां, अब गार्ड भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Author Picture
By Sharma Published On: June 22, 2025
Raja Raghuvanshi murder case में नया खुलासा! दो और गिरफ्तारियां, अब गार्ड भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Raja Raghuvanshi murder case को अब एक महीना पूरा होने वाला है लेकिन इस पूरे समय के बाद भी पुलिस इस केस की तह तक नहीं पहुंच सकी है। हर दिन नए सबूत सामने आ रहे हैं और हर नया नाम इस केस को और पेचीदा बना रहा है। अब तक की सबसे बड़ी कड़ी जो सामने आई है वो है प्रॉपर्टी डीलर सिलॉम जेम्स और एक सिक्योरिटी गार्ड की। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

राजा और सोनम का सामान सिलॉम के पास मिला

एसआईटी की टीम जब इस केस की तह में गई तो उन्हें जानकारी मिली कि महालक्ष्मीनगर का एक प्रॉपर्टी डीलर सिलॉम जेम्स राजा और सोनम से जुड़ा हुआ है। पुलिस को जो सबसे बड़ा सुराग मिला, वो था एक बैग जिसमें सोनम का सामान था। यही बैग अब सिलॉम के पास से मिला है। दरअसल, सोनम ने जब शिलांग से लौटकर इंदौर में हीराबाग के एक फ्लैट में शरण ली थी, तब वो फ्लैट राजा के दोस्त विशाल सिंह ठाकुर ने किराये पर लिया था। इस फ्लैट का किराया ₹17,000 महीना था और सोनम वहां छिपकर रह रही थी।

Raja Raghuvanshi murder case में नया खुलासा! दो और गिरफ्तारियां, अब गार्ड भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जून में गिरफ्तारी के बाद सोनम ने छोड़ा फ्लैट, सामान रह गया

जब जून में आकाश की गिरफ्तारी हुई, तब सोनम को खतरे का अहसास हुआ और वो इंदौर छोड़कर गाज़ीपुर भाग गई। लेकिन वो अपने साथ सारा सामान नहीं ले जा सकी। उसके कपड़े, गहने, खाने का सामान और एक पिस्तौल उसी फ्लैट में रह गए। इसके बाद 9 जून को सोनम ने खुद गाज़ीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और ठीक अगले दिन सिलॉम जेम्स उस फ्लैट पर पहुंचा। वहां से उसने एक बैग में सारा सामान समेटा और चुपचाप निकल गया।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला बड़ा सबूत, गार्ड की भूमिका भी संदिग्ध

पुलिस को जब सिलॉम पर शक हुआ तो उन्होंने हीराबाग के उस फ्लैट का सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में साफ दिखा कि सिलॉम अपनी गाड़ी पार्क करता है और फिर सोनम के फ्लैट में जाता है। थोड़ी देर बाद वो एक बड़ा बैग लेकर बाहर आता है और गाड़ी में रखकर चला जाता है। पुलिस को तभी शक हो गया कि बैग में सोनम का सारा सामान है। इसी शक को पुख्ता करने के लिए जब सिलॉम को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने खुद को भोपाल में बताकर फोन बंद कर लिया। बाद में उसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

फ्लैट का गार्ड भी गिरफ्तार, पूछताछ में उगले राज

इस पूरे मामले में एक और नया नाम सामने आया है और वो है बिल्डिंग का गार्ड। दरअसल, सोनम जिस फ्लैट में रह रही थी उसकी चाबी गार्ड के पास थी और उसी चाबी से सिलॉम ने फ्लैट खोला था। जब से सिलॉम गिरफ्तार हुआ, तभी से गार्ड भी गायब हो गया था। लेकिन अब पुलिस ने उसे अशोकनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का मानना है कि गार्ड को इस पूरे मामले की जानकारी थी और वह भी सोनम की मदद कर रहा था। अब गार्ड और सिलॉम दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस केस के बाकी राज भी खुल जाएंगे।