ब्रिटेन में corona virus का नया स्ट्रेन, भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई बैठक !

Author Picture
By Sharma Published On: December 21, 2020
corona virus new strain

ब्रिटेन में कोरोना वायरस (Coronavirus) नया स्ट्रेन मिलने और अचानक से उसके मामलों में बढ़ोतरी होने से भारत में स्वास्थ्य मन्त्रालय (Health Ministry) की चिंता बढ़ गई है। इस चुनौती से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप (Joint Monitoring Group) की सोमवार को बैठक बुलाई गयी है।

ये भी पढ़े : घोटाले में नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा, बैंकों को 8000 करोड़ का लगाया चूना, पूर्व सांसद पर केस दर्ज 

माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार ब्रिटेन में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन की सरकार द्वारा वायरस के नए प्रकार के ”नियत्रंण से बाहर” होने की चेतावनी जारी करने के बाद यूरोपीय यूनियन के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उडानों पर रोक लगा दी है। वहीं, ब्रिटेन ने भी रविवार से सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया है।

ये भी पढ़े : 2021 में 24 उपग्रहों को एक साथ किया जाएगा लॉन्च


एक सूत्र ने बताया, ”ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार के चलते इस पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की अध्यक्षता में सोमवार को संयुक्त निगरानी समूह की बैठक होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ रॉडरिको एच ऑफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं जोकि जेएमजी के सदस्य हैं।”

ये भी पढ़े : उद्धव ठाकरे के नाम सोनिया गांधी के खत पर राजनीति शुरू, शिवसेना बोली….

बता दें कि कोरोना वायरस ने नए खतरनाक रूप (Coronavirus Strain) ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। खतरा भांपते हुए जर्मन सरकार ब्रिटेन (Britain) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की उड़ानों पर रोक लगाने पर विचार कर रही है। जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस के नए खतरे को देखते हुए बेल्जियम (Belgium) और नीदरलैंड (Netherland) पहले ही ब्रिटेन से विमान और ट्रेन सेवा रोक चुके हैं। 

ये भी पढ़े :  राजस्थान: लड़कियों को अकेले कमरे में बुलाकर शिक्षक शारीरिक संबंध बनाने का डालता था दबाव

ब्रिटेन ने खुद माना है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने कहर बरपाना शुरू करदिया है। नीदरलैंड ने रविवार से ब्रिटेन के लिए सभी यात्री उड़ानों (Passenger Flights) पर रोक लगा दी है। बेल्जियम पहले यह निर्णय़ कर चुक।

ये भी पढ़े : सरकारी कांट्रेक्टर के पास मिले 700 करोड़ का काला धन, IT Raid में खुलासा

    Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप