बढ़ती कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर, अस्पताल में पलंगों की कमी के बीच सिंधिया समर्थकों ने बनाया 200 बेड का अस्थाई अस्पताल

Author Picture
By Sharma Published On: April 19, 2021

ग्वालियर। इस समय ग्वालियर जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। यही वजह है, कि सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों को बेड की किल्लत होने लगी है। इसी बीच मरीजों के लिए सुखद खबर यह है, कि शहर के एक युवा नेता और सिंधिया समर्थक 200 बेड का अस्थाई अस्पताल तैयार करवा रहा है। यह अस्थाई अस्पताल ग्वालियर व्यापार मेले में बने फैसिलिटेशन सेंटर में बनकर तैयार हो रहा है। अस्थाई अस्पताल में मरीजों के लिए 200 बेड तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही इसमें 15 से 20 ऑक्सीजन बेड भी रहेंगे। अस्पताल सिंधिया समर्थक और युवा नेता पुनीत उर्फ पवन शर्मा ने अपने खर्च पर तैयार किया है।

ग्वालियर में कोविड-19 के मरीजों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। शहर के युवा नेता ने सराहनीय कदम उठाते हुए ग्वालियर व्यापार मेले के फैसिलिटेशन सेंटर में 200 बेड का अस्थाई अस्पताल 24 घंटे में तैयार करवा रहे हैं। अस्थाई अस्पताल में मरीजों के लिए नाश्ता, खाना,लैट वाथ, का भी इंतजाम है। इस अस्थाई अस्पताल में कोविड-19 मरीजों को भर्ती किया जाएगा। साथ ही अस्पताल में 15 से 20 बेड ऑक्सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 

यू तो ग्वालियर चंबल अंचल में कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद हैं। लेकिन उनकी तरफ से मरीजों के लिए अभी तक ऐसा सराहनीय कदम नहीं उठाया गया है।जिसकी तारीफ की जा सके। लेकिन ग्वालियर शहर के युवा नेता पुनीत शर्मा ने मरीजों के लिए सराहनीय कदम उठाया है। पुनीत शर्मा द्वारा अपने खर्चे से कोविड मरीजो के लिए 200 बेड का अस्थाई अस्पताल तैयार किया जा रहा है। अस्पताल 24 घंटे में बनकर तैयार हो जाएगा इस अस्थाई अस्पताल को बनाने युवाओं की टीम सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।