अब यूपी में भी लॉकडाउन, मास्क नहीं पहनने पर पहले 1000 रुपए और फिर 10,000 रुपए जुर्माना

Author Picture
By Sharma Published On: April 16, 2021

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी रविवार को लॉकडाउन का ऐलान हो गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रविवार को पूरा प्रदेश बंद रहेगा।

इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान हर जिलों में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन का काम होगा। इसके साथ ही योगी सरकार ने मास्क नहीं लगाने वालों पर भी सख्ती बढ़ाई गई है। मास्क नहीं पहनने पर पहली बार में 1,000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि दूसरी बार नियम तोड़ा तो 10 हजार रुपए देने होंगे।