अब इंसान के यूरिन से चलेगा ट्रैक्टर, इस कंपनी ने ट्रैक्टर किया लॉन्च

Author Picture
By Sharma Published On: September 15, 2024

डेस्क। बहुत बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक से चलने वाले ट्रैक्टर पर काम कर रही हैं। इस बीच न्यूयॉर्क की कंपनी Amogy ने यूरिन से चलने वाला ट्रैक्टर लॉन्च किया है। इस ट्रैक्टर को चलाने के लिए पेट्रोल और डीजल की जरूरत नहीं पड़ती। यूरिन से अमोनिया बनती है और इसी अमोनिया से यह ट्रैक्टर चलता है। कंपनी ने इंडिया में लॉन्च और कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अमेरिका में Amogy के ट्रैक्टर 35 लाख रुपए से शुरू हो जाते हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय सरकार वाहन को एथेनॉल से चलाने पर काम कर रही है।

महिंद्रा के सीएनजी ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर
इससे पहले वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने हाल ही में देश का पहला सीएनजी ट्रैक्टर पेश किया था। इसका नाम महिंद्रा YUVO TECH+ 575 ट्रैक्टर है। जानकारी के अनुसार इसमें आवाज कम आती है। इस ट्रैक्टर में चार सिलेंडर लगाए गए हैं, जिससे 22 (किलोवाट) की शक्ति निकलती है।