मंदिर में शादी के बाद मुकरा अधिकारी, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Author Picture
By Desk Input Published On: November 25, 2024

सतना। जिले के रामपुर बघेलान ब्लॉक के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) शिवकांत तिवारी, निवासी तिघरा, को महिला से धोखाधड़ी और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने खुद को शिवकांत की पत्नी बताया।

महिला ने आरोप लगाया कि 2019 से उनके बीच संबंध थे और शिवकांत ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 2021 में दोनों ने मंदिर में शादी भी की। इसके बाद, शिवकांत ने महिला से दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच, उसने रीवा जिले के गुढ़ में दूसरी शादी कर ली।

महिला ने शिवकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शुक्रवार को उसने एक और महिला से शादी कर ली। पहली पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।