दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट पर ,CM शिवराज ने सोनिया गांधी से मांगा ये बड़ा जवाब

Author Picture
By Sharma Published On: June 12, 2021
CM shivraj

भोपाल। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार को कश्मीर में 370 को लेकर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। सीएम शिवराज ने कहा है कि कश्मीर भारत का मुकुटमणी है, अभिन्न अंग है

ये कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा-370 लगाने का पाप किया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी, भाजपा सरकार ने धारा-370 हटा दी, अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं। लेकिन अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके नेता दिग्विजय कहते हैं धारा 370 हटाने पर पुनर्विचार किया जाएगा? क्या पुनर्विचार करेगी कांग्रेस?, क्या फिर धारा-370 थोप के अलगाववाद को हवा देगी? उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस आतंकवाद को प्रश्रय देगी, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ। यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है। जो पाकिस्तान कहता है वही कांग्रेस कहती है। सोनिया जी जवाब दो, देश आपसे जवाब चाहता है।

उधर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि एनआइए को दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए। कांग्रेस की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार का होना और दिग्विजय सिंह द्वारा सत्ता में आने पर धारा 370 को वापस लाने की बात करना देश विरोधी षडयंत्र है। क्या कांग्रेस का नेतृत्व दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत है?