PC शर्मा का बड़ा बयान सामने ,देश में मोदी के नेतृत्व में चल रही हिटलरशाही

Author Picture
By Sharma Published On: September 30, 2020
PC SHARAM

भोपाल|  रायपुर बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी आरोपियों को बरी करने के मामले में पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है, पीसी शर्मा ने न्यापालिका पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि इस देश में मोदी के नेतृत्व में हिटलरशाही चल रही है। वहीं बीजेपी नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि ये सिर्फ बीजेपीे लिए खुशी की खबर नहीं है बल्कि पूरे समाज के लिए खुशी की बात है

 

 

हीं सीबीआई का फैसला आने के बाद बिलासपुर सांसद अरुण साव ने कहा है कि न्यायप्रणाली, न्याय व्यवस्था ने लोगों का विश्वास जीता है, फैसले से न्यायालय पर लोगों का विश्वास बढ़ेगा, जो वास्तव में निर्दोष थे, वे सभी आरोपों से बरी हुए हैं। छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी फैसले पर खुशी जाहिर की है । उन्होने कहा कि हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है, राममंदिर मामले में पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने राममंदिर के पक्ष में फैसला दिया है। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि आज सभी को न्याय मिल गया, इसके लिए साधु-संतों ने अपने प्राणों की आहुति दी।