अंचल में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, 8 जुलाई तक नहीं बारिश की संभावना

Author Picture
By Sharma Published On: June 30, 2021
gwalior summer high temperauture

ग्वालियर। चंबल अंचल के लोगों को फिलहाल 1 सप्ताह तक भीषण गर्मी और उमस से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है। मानसून के राजस्थान में शिफ्ट होने के कारण ग्वालियर चंबल संभाग अभी बारिश से अछूता है। मंगलवार को गर्मी ने 13 सालो का रिकॉर्ड तोड़ दिया और 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात को भी लोगों को चैन की नींद नहीं मिली है। भीषण गर्मी और उमस के कारण न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है ,कि 8 जुलाई तक मौसम में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिलेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 या 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा या कमी हो सकती है। लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। जिस तरह की संभावना जताई जा रही थी ,कि मानसून कि जल्दी आमद से ग्वालियर चंबल अंचल में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है और हमेशा की तरह पूर्वानुमान गलत साबित करते हुए मानसून इलाके से दूर से हो गया है। इससे पहले चंबल के करीब 9 जिलों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन गर्मी और उमस से लोग फ़िलहाल 1 सप्ताह तक निजात नहीं पा सकेंगे।