मध्य प्रदेश के लोगों ने राम मंदिर के लिए दान दिए 100 करोड़ रुपये

Author Picture
By Sharma Published On: February 8, 2021
ayodhya ram mandir

यूपी के अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए रामजन्म भूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र की ओर से देशभर में धनसंग्रह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही यह अभियान इसी माह में 14 फरवरी को पूरा होने जा रहा है। वहीं, प्रदेशवासियों ने राम मंदिर निर्माण में आस्था दिखाते हुए 100 करोड़ रुपए राशि की मदद की है।

चौंकाने वाली बात यह है कि, वीएचपी ने आंकड़ों के अनुसार यह राशि अभी प्रदेश की जनसंख्या की 70 फीसदी जनता की मदद से ही एकत्र की गयी है। आने वाले कुछ दिनों में यह आकंड़ा 120 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि, रामजन्म भूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र अयोध्या में बंद रहे राममंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में चंदा इकठ्ठा कर रहा है, जिसके तहत धनसंग्रह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इस पूरे अभियान की जिम्मेदारी विश्व हिन्दू परिषद् को दी गयी है। अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो इस अभियान में करीब 25 हजार वॉलिंटियर शामिल हैं।

जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उनके अनुषांगिक संगठनों के साथ भाजपा का पूरा कैडर लगा है। धनसंग्रह अभियान में विधायक, सांसद, प्रदेश व जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष के साथ एनजीओ भी शामिल हैं।

गौतलब है कि, बीते जनवरी की 15 तरीख को जब धनसंग्रह अभियान की शुरुआत हुई थी, तब 80 से 100 करोड़ राशि जुटाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन प्रदेश में एक करोड़ से अधिक धन देने वालों की संख्या ही 10 पहुंच गई।

साथ ही एक करोड़ रुपए से नीचे व एक लाख रुपए या इससे अधिक राशि का सहयोग करने वालों की संख्या तीन हजार से अधिक पहुंच गई। इसके कारण लक्ष्य समय से पहले ही पूरा हो गया।

वहीं, श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने 10 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक रसीद मंगाए गए थे। अब इसमें सौ व एक हज़ार की रसीद ख़त्म हो जाने के बाद दोबारा मंगवाई गई है। बता दे कि दो हजार रुपए से अधिक की राशि रसीदों के मार्फत ली जा रही है।