PM मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे कोरोना पर चर्चा क्या लगने वाला है लॉकडाउन जानिए 

Author Picture
By Sharma Published On: April 8, 2021

नई दिल्ली। संक्रमण की रोकथाम और वैक्सीनेशन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा होगी। बता दें कि 2 दिन पहले भी PM मोदी ने कोरोना रिव्यू मीटिंग की थी। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

देश में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। संक्रमण फैलने के पिछले रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गए हैं।

इन हालात में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।