पीएम मोदी आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे ,तीसरी लहर को लेकर कर सकते है बड़ा ऐलान

Author Picture
By Sharma Published On: June 27, 2021
PM MODI to address world's top investors

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 11 बजे अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात (Mann ki Baat) को संबोधित करेंगे। यह मन की बात का 78वां एपिसोड है। देश में कोरोना की तीसरी लहर और जारी टीकाकरण अभियान के बीच पीएम मोदी का यह संबोधन बहुत अहम माना जा रहा है। इसे पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और पीएमओ पर सुबह 11 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है और आकाशवाणी समाचार वेबसाइट www.newsonair.com और Newsonair मोबाइल ऐप पर भी प्रसारित किया जाता है।

Mann ki Baat के पिछले महीने के संस्करण का आयोजन तब हुआ था जब केंद्र सरकार को कोविड महामारी के कुप्रबंधन के लिए विपक्षी दलों की भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि मई के महीने में दर्ज किए गए दैनिक मामले 400,000 से अधिक तक पहुंच गए थे। पिछले महीने की मन की बात में प्रधानमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला था और कहा था कि सबसे बड़ी चुनौतियों को जीतने का भारत का संकल्प हमेशा मजबूत रहा है।