PM मोदी आज MP समेत 9 राज्यों के कलेक्टर्स से जानेंगे कोरोना की स्थिति

Author Picture
By Sharma Published On: May 18, 2021

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी आज 9 राज्यों के 46 जिलों के कलेक्टरों और चंडीगढ़ के प्रशासक से बात करेंगे। सुबह 11 बजे पीएम मोदी जिलों के कलेक्टर्स से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दौरान उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद 20 मई को प्रधानमंत्री देश के 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। जिलों में कोरोना की क्या स्थिति है और इसकी कैसे रोकथाम हो, इस पर होगी चर्चा। आज पीएम मोदी तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार,एमपी, उत्तराखंड के 46 जिलाधिकारी, चंडीगढ़ के प्रशासक और राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद।