CM शिवराज के कार्यक्रम में जा रही पुलिस के वाहन की भिड़त,इतने पुलिस कर्मी घायल

Author Picture
By Sharma Published On: January 29, 2022

सतना। सतना के रैगांव विधानसभा अंतर्गत दुर्गापुर गांव में आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में सुरक्षा प्रदान करने के लिए सतना शहर से जा रहा पुलिस का वाहन एक शिफ्ट कार से टकरा गया। हादसे में लगभग छह पुलिस कर्मी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के आसपास सतना से दुर्गापुर जा रही पुलिस पार्टी का वाहन रेरुआ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्गापुर में दोपहर एक बजे से हितग्राही सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर बूथ विस्तारक कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर को सतना जिले के नागौद और रैगांव क्षेत्र के दुर्गापुर आएंगे।

 मुख्यमंत्री के निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमानुसार वे खजुराहो से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे नागौद हैलीपैड आएंगे। नागौद के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री श्री चौहान हैलीकॉप्टर द्वारा दोपहर एक बजे रैगांव क्षेत्र के दुर्गापुर ग्राम पहुंचेंगे। दुर्गापुर ग्राम में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान दुर्गापुर हैलीपैड से अपरान्ह 3ः10 बजे हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे।